Tuesday, December 20, 2016

भारत का कितना प्रतिशत भाग

1. भारत का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय है ? 
-11 प्रतिशत
2. भारत का कितना प्रतिशत भाग पहाड़ी है ?
-18 प्रतिशत
3. भारत का कितना प्रतिशत भाग
पठारी है ?
-28 प्रतिशत
4. कितना प्रतिशत भाग मैदानी है ?
-43 प्रतिशत
5. भू- वैज्ञानिकों के मुताबिक जहां आज हिमालय पर्वत है वहां पहले क्या था ?

- टेथिस सागर
6. हिमालय की उत्पत्ति का सिद्धांत क्या है ?

- प्लेट विवर्तणिकी
7. हिमालय पर्वतश्रेणी को कितने भागों में बांटा गया है ?

 - तीन
A. वृहद हिमालय या हिमाद्री
B. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणी
C. शिवालिक या बाह्य हिमालय
8. वृहद हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है ?

-6000 मीटर
9. विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटियां किस श्रेणी में पाई जाती हैं ?

- वृहद हिमालय
10. वृहद हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन - सी है ?

- माउंट एवरेस्ट ( सागरमाथा )




11. वृहद हिमालय की दूसरी चोटियों के क्या नाम हैं ?

 - कंचनजंघा , मकालू, धौल्लागिरी , नंगा पर्वत , अन्नपूर्णा , नंदादेवी ।
12. नंदादेवी चोटी किस राज्य में आती है ?

- उत्तराखंड
13. नंदादेवी चोटी किस हिमालय का हिस्सा है ?

- कुमायुं हिमालय
14. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन - सी है ?

-कंचनजंघा
15. कंचनजंघा चोटी कहां स्थित है ?

 - सिक्कम और नेपाल की सीमा पर
16. भारत का सबसे ऊंचा शिखर कौन है ?

- माउंट- K2 । इसे गॉडविन ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है ।
17. माउंट- K2 कहां स्थित है ?

 - कराकोरम श्रेणी में ( पाक अधिकृत कश्मीर )
18. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणियों का विस्तार भारत में कहां है ?

- मुख्य हिमालय के दक्षिण में ।
19. हिमाचल श्रेणियों की औसत
ऊंचाई कितनी है ? 

-3700-4500 मीटर
20. हिमाचल श्रेणियों में मुख्य रूप से कौन- सी श्रेणियां शामिल हैं ?

- पीर पंजाल, धौल्लाधर, नागटिब्बा, महाभारत इत्यादि ।
21. शिमला, मसूरी, नैनीताल, चकराता, रानीखेत , दार्जलिंग हिमालय के किस श्रेणी में स्थित हैं ?

- हिमाचल श्रेणी या लघु हिमालय
22. बुगयाल और मर्ग किसे
कहा जाता है ?

- लघु हिमालय के ढाल पर छोट- छोटे घास के मैदान को कश्मीर मर्ग कहते हैं और उत्तराखंड में बुगयाल ।
23. सोगमर्ग और गुलमर्ग कहां है ?

- कश्मीर
24. हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी कौन -सी है ?

 - शिवालिक या बाह्य हिमालय
25. शिवालिक श्रेणी की औसत ऊंचाई कितनी है ?

-600-1500 मीटर



Share this

0 Comment to "भारत का कितना प्रतिशत भाग"

Post a Comment