चुनाव आयोग
1. क्या चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है ?
►-हां
2. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग का प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है ?
►-अनुच्छेद 324
3. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है ?
►-राष्ट्रपति (राष्ट्रपति दो अन्य चुनाव आयुक्त को भी नियुक्त करते हैं)
4. मुख्य चुनाव आयुक्त को वेतन कहां से दिया जाता है ?
►-भारत के संचित निधि से ।
5. पद संभालने की तिथि से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य आयुक्तों का कार्यकाल कितने साल का होता है ?
►-6 वर्ष तक या 65 साल की उम्र तक ।
6. कदाचार और सक्षमता पाए जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त और आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
►-महाभियोग
7. चुनाव आयोग के मुख्य कार्य कौन-कौन से हैं ?
►-चुनाव आयोग के कार्य-
(a) चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन
(b) मतदाता सूचियों को तैयार करना
(c) राजनीतिक दलों को मान्यता देना
(d) राजनीतिक दलों को आरक्षित चुनाव चिह्न देना
(e) चुनाव करवाना
(f) राजनीतिक दलों के लिए आचार संहिता तैयार करवाना ।
8. किसी भी पार्टी के लिए राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने के लिए आवश्कत शर्ते क्या हैं ?
►-आवश्यक शर्ते-
लोकसभा या विधानसभा चुनाव में किन्हीं चार अथवा अधिक राज्यों में कुल डाले गए वैध मतों का छह प्रतिशत हासिल करना आवश्यक होगा ।
इसके अलावे किसी एक राज्य अथवा राज्यों से विधानसभा की कम-से-कम चार सीटें जीतनी होगीं । अथवा
लोकसभा में दो प्रतिशत सीटें हों और ये कम-से-कम तीन राज्यों में प्राप्त की गई हों ।
9. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य कौन था ?
►-केरल (विधानसभा उपचुनाव, अप्रैल 1982 ई. में)
10. इलेक्ट्रॉनिक मशीन से पूरा चुनाव कराने वाला पहला राज्य कौन था ?
►-गोवा
11. विधानसभा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव में खर्च करने की अधिकतम राशि कितनी तय की गई है ?
►-16 लाख रुपए ।
12. फरवरी 2011 की अधिसूचना के तहत लोकसभा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च सीमा क्या तय की गई है ?
►-25 से 40 लाख रुपए ।
13. भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे ?
►-सुकुमार सेन
14. किस चुनाव समिति ने पहली बार मतादान करने की आयु 18 वर्ष करने की सिफारिश की थी ?
►-तारकुंडे समिति (1974 ई. में)
15. मतादाता परिचय पत्र को किस चुनाव समिति ने जरूरी बताया ?
►-श्यामलाल शकधर समिति (1981 ई. में)
16. एक से अधिक क्षेत्रों में चुनाव लड़ना मना हो- ये सिफारिश किस चुनाव समिति ने की ?
►-टी एन शेषन समिति (1992 ई. में)
17. चुनाव खर्च के लिए सार्वजनिक कोष की सिफारिश किस समिति ने की ?
►-इंद्रजीत समिति (1998 ई. में)
0 Comment to "चुनाव आयोग| GK"
Post a Comment