Wednesday, September 13, 2017

सिंधु घाटी की सभ्यता सामान्य ज्ञान प्रशन (Sindhu Ghati Ki Sabhyata GK Question in Hindi)

सिंधु घाटी की सभ्यता सामान्य ज्ञान प्रशन (Sindhu Ghati Ki Sabhyata GK Question in Hindi)

सिंधु घाटी की सभ्यता सामान्य ज्ञान प्रशन (Sindhu Ghati Ki Sabhyata GK Question in Hindi)






1. भारत की सबसे प्राचीन ज्ञात सभ्यता का क्या नाम है  ?
सिंधु घाटी की सभ्यता
2. सिंधु घाटी की सभ्यता किस नदी पर विकसित हुई थी तथा उस नदी के नाम पर इसका क्या नाम पड़ा ?
सरस्वती नदी (यह सिंधु-सरस्वती सभ्यता के नाम से भी प्रसिद्ध है)
3. सिंधु घाटी की सभ्यता को सबसे पहले किसने खोजा था
चर्ल्स मैसेनन ने 1842 में
4. सरस्वती नदी अब किस नाम से जानी जाती है
घघर नदी
5. सिंधु घाटी की सभ्यता की शुरूआत कब हुई थी
3300 ईसा पूर्व (यह सभ्यता लगभग 1400 वर्ष तक फली फूली अंतत 1900 ईसा पूर्व इस सभ्यता का अंत हो गया)
6. ईसा पूर्व क्या है
ईसा पूर्व से अभिप्राय उस समय से है जो पश्चिम कलेंडर के आरम्भ से पहले के वर्ष थे हमारी पृथ्वी का इतिहास करोड़ो वर्ष तथा मनुष्य का इतिहास लाखों वर्ष पुराना है जबकि पश्चिमी कलेंडर की की शुरूआत यीशु (ईसा मसीह) के जन्म के साथ हुई थी इस लिए जो घटनाएं पश्चिम कलेंडर बनने से पहले घटित हुई थी उन्हे ईसा पूर्व का नाम दे दिया जाता है जिसका अर्थ है ईसा मसीह के जन्म से पहले इसलिए 3300 ईसा पूर्व को अगर आप सन 2000 से गिनते हैं तो ये 3300 + 2000 = 5300 साल पहले घटित घटना के बारे में बात की जा रही होगी
7. सिंधु घाटी की सभ्यता की संस्कृति का सबसे प्रचलित नाम क्या है
हड़प्पा संस्कृति (इस का नाम हड्डपा संस्कृति इसलिए पडा क्योंकि खुदाई में सबसे पहले मिली जगह का नाम हड़प्पा था)
8. हड़प्पा के तुरंत बाद मिलने वाले दूसरे प्रसिद्ध स्थल का क्या नाम है
मोहनजोदड़ो
9. हड़प्पा संस्कृति के अंतर्गत सबसे प्रचीन स्थान किस राज्य में पाए गए हैं
हरियाणा राज्य के हिसार जिले में (इसमे लगभग 7000 ईसा पूर्व में रही संस्कृति साक्ष्य मिले हैं)
10. सिंधु घाटी सभ्यता को अन्य किस नाम से जाना जाता है
हड्डपा संस्कृति
11. सन 1999 तक हड़प्पा संस्कृति के कितने नगरों को खोजा जा चुका था
1056 नगर (पहली बार किसी नगर के इतने पुराने इतिहास में मिलने के कारण हड्डपा सभ्यता को नगरीकरण नाम से भी पुकारा जाता है)
12. हड़प्पा संस्कृति की भाषा को क्या नाम दिया गया है
हड़प्पन भाषा (इस भाषा को पढ़ सकने में अभी कामयाबी नही मिल पाई है विशेषज्ञ मानते हैं कि ये वैदिक काल में लिखित लिपी से सम्बधित है)
13. हड़प्पा की खुदाई से किस प्रकार की वस्तुएं मिली हैं
बच्चों के खिलौने, चूड़ियां, मिट्टी के बर्तन इत्यादि (हरियाणा तथा भारत के अन्य भागों में स्थित संग्रहालयों में आप इन्हे देख सकते हैं)
14. हड़प्पा संस्कृति के अंत का मुख्य कारण क्या था
हालांकि विशेशज्ञ इस इस कारण को जानने के लिए प्रयासरत हैं और समय के साथ साथ इस सभ्यता के अंत के अलग अलग सिद्धांत देते रहे हैं प्रकृतिक आपदा, बाढ़ तथा भूकम्प जैसे आम करण सूची में सबसे ऊपर हैं लेकिन कुछ अन्य सिद्धांतो में मह्त्वपूर्ण तथ्य आते हैं जैसे: 1. सामाजिक असमानताओं के कारण वे एक दूसरे पर आक्रमण करते हो तथा युद्ध ही उनके अंत का कारण बना 2. जलवायु में बेतहाशा परिवर्तन जो लोगों की शारीरिक क्षमताओं से बाहर था 3. कोई जानलेवा बिमारी या महामारी जिस का उस समय कोई सफल इलाज या बचाव नही था (किसी पूरी कि पूरी सभ्यता का एकदम से नष्ट हो जाना कोई आम घटना नही थी)
13. हड़प्पा संस्कृति इस समय के किस किस देश पर काबिज थी
भारत, पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान
14. हड़प्पा संस्कृति किन नदियों के नज़दीक स्थित थी
सिंधु तथा सरस्वती नदी (आज सरस्वती नदी को आज घघ्घर नदी के नाम से जाना जा है सरस्वती नदी का परिचय ऋग्वेद में भी मिलता है)
15. हड़प्पा संस्कृति के लोगों की अनुमानित संख्या क्या थी
50 लाख के करीब
16. सिंधु घाटी सभ्यता के किन दो नगरों को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है
हड्डपा तथा मोहनजोदड़ो को
17. हड़प्पा का क्षेत्र वर्तमान के किस देश में पड़ता है
पाकिस्तान के पंजाब में
19. हड़प्पा शहर के बचे हुए साक्ष्यों के नुकसान का मुख्य कारण क्या था
रेलेवे लाईन का निर्माण
20. 1921 में किसने हड़प्पा से सम्बंधित क्षेत्रों में खुदाई का कार्य आरम्भ करवाया था
दयाराम साहनी ने (जॉन मार्शल)
21. आज़ादी के बाद भारत के किस राज्य में सबसे अधिक हड़प्पा सम्बधित क्षेत्र मिले हैं
गुजरात में
22. हड़प्पा में किस जानवर के होने का कोई साक्ष्य नही मिलता
शेर
23. हड़प्पा के विकास काल को भागों में कैसे विभाजित किया गया है
1. प्राम्भिक हड़प्पा काल (3300 से 2600 ईसा पूर्व) इस काल से हड़प्पा संस्कृति की शुरूआत मानी जाती है तथा 7000 ईसा वर्ष के जो साक्ष्य मिले हैं उन्हे पूर्व हड़प्पा काल के अधीन माना जाता है)
2. परिपक्व हड़प्पा काल (2600 से 1900 ईसा पूर्व) इस काल के दौरान इस सभ्यता का विकास अपने चरम पर था




Share this

0 Comment to "सिंधु घाटी की सभ्यता सामान्य ज्ञान प्रशन (Sindhu Ghati Ki Sabhyata GK Question in Hindi)"

Post a Comment